{"_id":"5e78f3988ebc3e728a436e75","slug":"people-are-not-agreeing-reaching-hospitals-orai-news-knp552071285","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मान रहे लोग, पहुंच रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मान रहे लोग, पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों से जानकारी लेते सीएमएस
- फोटो : ORAI
उरई। जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद होने और इमरजेंसी सेवा चालू होने के बाद भी अस्पताल में खांसी जुकाम, बुखार आदि के मरीज पहुंच रहे हैं। डाक्टर चैनल लगाकर मरीज देख रहे हैं तो पहले दिखाने के लिए मरीज आपस में ही भिड़ रहे हैं। सुबह जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में ऐसा ही नजारा रहा। मरीज आपस में भिड़ गए। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद होने और मरीजों को छोटी मोटी बीमारियों में अस्पताल न आने की सलाह का भी असर नहीं दिखाई दे रहा है। सुबह से ही कई मरीज अस्पताल पहुंच जाते है। सोमवार को सुबह करीब बीस मरीज अपने परिजनों के साथ पहुंच गए। ओपीडी के बाहर चैनल लगाकर डाक्टर मरीज को देख रहे थे, तभी मरीज आपस में जल्दी दिखाने की होड़ में भिड़ गए। इसी तरह मेडिकल कालेज में भी मरीजों के आपस में भिडने की सूचना है। उधर डाक्टरों के न मिलने से मरीज परेशान रहे।
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सीएमएस डा. एके सक्सेना ने निरीक्षण किया और डाक्टरों को हिदायत दी कि पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि रोस्टरवार डाक्टरों की आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र व जीरियाट्रिक वार्ड के कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है कि उनकी भी ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड में रोस्टर के मुताबिक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं चालू है।

जिला अस्पताल में डॉक्टर न होने से नाराजगी व्यक्त करते मरीज- फोटो : ORAI
विज्ञापन