फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pedestrians should be stopped at the border: DM

सीमा पर पैदल यात्रियों को रोजा जाए : डीएम

Sun, 17 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pedestrians should be stopped at the border: DM
पिरौना झांसी बॉर्डर पर तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार व पुलिस फोर्स - फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने जिले की सभी सीमा के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिले की सीमा में पैदल आने वाले सभी मजदूरों को सीमा पर ही रोकें, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनके खाने पीने की भी व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें सरकारी वाहनों से सेंटर होम व पास के क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाए, जहां से उन्हें सरकारी वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सीमा पर पैदल यात्रियों को न जाने दिया जाए। उन्होंने सभी क्वारंटीन सेंटरों के प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वह सेंटरों की व्यवस्था दुरुस्त रखें। सेंटर में खाने पीने की व्यवस्था के साथ साथ साफ सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड पर आ गई और हाईवे से लेकर शहर, कस्बों तक चेकिंग अभियान शुरू किया गया। भारी वाहनों से मजदूरों को उतारकर उनसे पूछताछ की गई। जहां संभव हुआ तो बस भी उपलब्ध कराई गई। इसी तरह आटा, कालपी, एट, राठ रोड पर बाइक सवार प्रवासी मजदूरों को भी रोका गया और उनके नाम पते नोट करते हुए पुलिस दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed