फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pay more than 50 thousand candidates from Cheque

प्रत्याशी चेक से करें 50 हजार से ज्यादा भुगतान

Sun, 12 Feb 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 12 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pay more than 50 thousand candidates from Cheque
कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेते प्रेक्षक। - फोटो : अमर उजाला
उरई विधानसभा के प्रेक्षक अरविंद कुमार बानी ने रविवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अफसरों के साथ संयुक्त बैठक की। इस दौरान आयोग की ओर से निर्धारित चुनावी खर्च के बारे में जानकारी दी। दलों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि प्रत्याशी 50 हजार से अधिक का पेमेंट चेक से करें। अफसरों सेे चुनावी रजिस्टरों पर नजर रखने को भी कहा। वहीं, स्टार
विज्ञापन


प्रचारकों की जनसभाओं की वीडियोग्राफी कराने के भी आदेश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में बुलाई गई बैठक में प्रेक्षक ने कहा कि आयोग चुनावी खर्च को लेकर सख्त है। इसलिए अधिकारी जिले में चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे पर पैनी नजर रखें। प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव का समय करीब आ गया है। प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने के लिए
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जनसभा शुरू होने से लेकर अंत तक पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराएं। इसके साथ ही
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों के खर्च पर भी नजर रखें और समय, समय पर रजिस्टर भी चेक करें, जिससे वे आयोग के नियमों का उल्लंघन न कर सकें। प्रत्याशी भी 50 हजार से अधिक के भुगतान चेक से ही करें। एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम उरई अक्षय त्रिपाठी, एसडीएम कालपी संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed