फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passengers created ruckus when coach gate did not open

Jalaun News: कोच के गेट न खुलने पर यात्रियों का हंगामा

Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers created ruckus when coach gate did not open
उरई। झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन में रविवार को इस कदर भीड़ उमड़ी कि यात्रियों को गेट खुलवाने के लिए लात घूसे चलाने पड़े, फिर भी गेट नहीं खुले। कई यात्रियों ने गेट खुलवाने के लिए पानी की बोतलों से ट्रेन के अंदर पानी फेंका। हंगामे के बीच ट्रेन को दस मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया। जैसे ही ट्रेन चली तो एक कोच के गेट खुल गए। इस पर ट्रेन में कुछ यात्रियों को चढ़ाया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा कोतवाली पुलिस और रेल सुरक्षा बल के जवान भीड़ के सामने मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन

निर्धारित समय 1.55 बजे के स्थान पर कुंभ जाने वाली स्पेशल ट्रेन 3.22 बजे उरई स्टेशन पहुंची। तब प्लेटफार्म नंबर एक पर करीब दो हजार यात्रियों की भीड़ मौजूद थीं। जैसे ही ट्रेन आई तो एक दो कोच के गेट खुले थे, बाकी के बंद थे। खुले कोच के गेट देखकर यात्रियों ने दौड़ लगा दी। इसके अलावा कोचों के अन्य बंद गेट खुलवाने के लिए लात-घूंसे चलाए। आरपीएफ और जीआरपी के जवान गेट पर खड़े होकर गेट खुलवाने का अनुरोध करते रहे पर गेट नहीं खुले।
विज्ञापन

बमुश्किल चार-पांच सौ यात्री ट्रेेन में सवार हो पाए। ट्रेन में सवार झांसी निवासी भानसिंह ने बताया कि वह ट्रेन में खिड़की के किनारे बैठे थे। ट्रेन मोंठ पहुंची तो गेट न खुलने पर कुछ महिलाओं ने पत्थर चलाए। इसी तरह एट स्टेशन पर कुछ लड़कों ने पत्थरबाजी की लेकिन ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि गेट खोलने तक की जगह नहीं थीं। किसी तरह उरई तक ट्रेन पहुंची तो कुछ यात्रियों ने पानी की बोतलों से ट्रेन के अंदर गेट खोलने के पानी फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर यात्रियों ने खिड़कियां भी बंद कर ली। किसी तरह मशक्कत के बाद रवाना किया गया। सीबीपीएस हरीमोहन शर्मा ने बताया कि कुंभ स्पेशल के 250 यात्रियों ने टिकट खरीदे। वहीं स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि कुंभ स्पेशल ट्रेन पहले से भरी होने के कारण ज्यादा यात्री नहीं चढ़ पाए। उन्होंने इसकी सूचना मंडलीय अधिकारियों को दी है। बाद में कुछ यात्रियों को ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल और चेन्नई से लखनऊ जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस से रवाना किया गया। कुछ यात्री रोडवेज बसों व अन्य साधनों से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed