फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passengers create ruckus when coach guidance system malfunctions

Jalaun News: कोच गाइडेंस सिस्टम खराब होने पर यात्रियों का हंगामा

Wed, 16 Apr 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 16 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Passengers create ruckus when coach guidance system malfunctions
उरई। साबरमती एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें आने पर कोच गाइडेंस सिस्टम खराब होने से सोमवार रात यात्रियों ने नाराजगी जताकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर पहुंचे डिप्टी एसएस ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने इसकी शिकायत ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन से की ।
विज्ञापन

सोमवार रात इंदौर से बनारस जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस और अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस जब रात 8:53 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। उस समय कोच इंडीकेट नहीं हो रहे थे। यात्रियों में ट्रेन पकड़ने के लिए भगदड़ मच गई। कुछ यात्रियों ने डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचकर कोच इंडीकेट न होने की शिकायत की। तत्काल डिप्टी एसएस ने पूछताछ विंडो पर जानकारी ली तो पता चला सिस्टम खराब हो गया है। तब तक महाकाल एक्सप्रेस गुजर चुकी थी।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद साबरमती एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी प्रकार डिप्टी एसएस ने यात्रियों को समझाकर ट्रेन में सवार होने के लिए कहा। सूचना पर पहुंची टेलीकॉम की टीम ने सिस्टम में आई खराबी को रात नौ बजे ठीक किया। कुछ यात्रियों ने कहा कि रेलवे ने पूछताछ खिड़की को प्राइवेट कर यात्रियों के लिए परेशानी पैदा कर दी है। क्योंकि काउंटर पर बैठा कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं हैं। इसकी वजह से यात्रियों को आए दिन परेशानी हो रही है। यात्रियों ने इसकी शिकायत मंडल स्तर पर करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed