फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passenger dies in Lucknow-Bhopal Garib Rath

Jalaun News: लखनऊ-भोपाल गरीब रथ में यात्री की मौत

Mon, 01 Dec 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies in Lucknow-Bhopal Garib Rath
उरई। लखनऊ से भोपाल जा रही ट्रेन नंबर 12593 लखनऊ-भोपाल गरीब रथ में यात्री अचेत होकर गिर पड़ा। रेलवे कंट्रोल को मिली सूचना के बाद आरपीएफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन



रविवार को रेलवे कंट्रोल को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12593 लखनऊ-भोपाल गरीब रथ में यात्रा कर रहा एक यात्री बेहोश होकर गैलरी में पड़ा है। टीटीई और यात्रियों के सहयोग से इस यात्री को रेलवे स्टेशन पर सामान सहित उतारा गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले कागजातों से उसकी पहचान कानपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र के हरिवंश मोहल्ला निवासी मोहम्मद खालिद के रूप में हुई। उसके भाई तहैब ने बताया कि वह कानपुर से भोपाल से जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई बड़ी बीमारी तो थी नहीं, किस वजह से मौत हुई, यह पता नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed