{"_id":"6484c6bb5457a1a436050604","slug":"panvel-express-came-two-and-a-half-hours-late-due-to-engine-failure-orai-news-c-12-1-279144-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: इंजन फेल होने से ढाई घंटे देर से आई पनवेल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: इंजन फेल होने से ढाई घंटे देर से आई पनवेल एक्सप्रेस
विज्ञापन
उरई।
गोरखपुर से पनवेल जाने वाली ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण ट्रेन उरई रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई घंटे देरी से आई। इसके चलते ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई।
गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) का इंजन शुक्रवार को फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन उरई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम पांच बजकर 32 मिनट के स्थान पर रात आठ बजकर आठ मिनट पर पहुंची। इसके चलते यात्री परेशान रहे। डिप्टी एसएस पीके निरंजन ने बताया कि इंजन खराब होने के कारण ट्रेन उरई स्टेशन पर लेट पहुंची। (संवाद)
ट्रैफिक ब्लॉक में फंसी मेमू, यात्री हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई।
झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई सरसौखी सेक्शन में ट्रैक मेंटीनेंस के कारण अप ट्रैक पर एक घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इसके चलते कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू को कई स्टेशनों पर रोककर चलाया गया। इंजीनियरिंग विभाग ने शनिवार को सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया था। इसके चलते कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू को उसरगांव, आटा और सरसौखी स्टेशन पर रो रोककर चलाया। इसके चलते मेमू ट्रेन उरई रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 11:47 बजे के स्थान पर 12:36 बजे पहुंची। इसके चलते यात्री परेशान हुए। रामनगर निवासी आशीष और उनकी पत्नी रागिनी ने बताया कि उनका झांसी से दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस में रिजर्वेशन है। उन्हें उरई से मेमू से चलकर झांसी पहुंचकर ताज एक्सप्रेस पकड़नी थी। जिस तरह से ट्रेन लेट चल रही है, उससे उनकी ताज एक्सप्रेस निकल जाएगी। अब इतना समय नहीं बचा है कि बस से झांसी पहुंच जाए। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण आए दिन यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन छूट रही है। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास ने बताया ट्रैक मेंटीनेंस के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने एक घंटे का ब्लॉक लिया था। काम पूरा होने के बाद ब्लॉक समाप्त कर लाइन क्लियर कर दी है।