फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Panvel Express arrived late by more than 6:40 hours

6:40 घंटे से ज्यादा देरी से आई पनवेल एक्सप्रेस

Mon, 07 Jul 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Panvel Express arrived late by more than 6:40 hours
उरई। देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। रविवार को पनवेल एक्सप्रेस निर्धारित समय से छह घंटे 40 मिनट देरी से आई। इसके अलावा चार अन्य ट्रेनें भी देरी से आईं।
विज्ञापन

रविवार को मुंबई और गोरखपुर में हो रही तेज बारिश का असर झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर दिखाई दिया। रविवार को पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 निर्धारित समय सुबह के 10 बजकर 38 मिनट के स्थान पर शाम को 5:18 बजे छह घंटा 40 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

इसके अलावा स्पेशल ट्रेन भी देरी से आई। इसमें मुंबई से कटिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 09189 निर्धारित समय से चार घंटा 53 मिनट देरी से आई। मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12107 करीब तीन घंटा देरी से आई। गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली ट्रेन नंबर 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटा शाम 47 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे से चलकर गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय से साढ़े चार घंटा देरी से पहुंची। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटा 15 मिनट देरी से आई। इसके अलावा चर्लापर्ली से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन नंबर 04122 स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटा सात मिनट देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि रविवार को ट्रेन देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed