फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Panic in Rampura following the discovery of a leopard and a python

Jalaun News: रामपुरा में तेंदुआ और अजगर मिलने से दहशत

Sat, 24 Oct 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Panic in Rampura following the discovery of a leopard and a python
फोटो - 03 निकाला गया अजगर। संवाद
रामपुरा। क्षेत्र में कुछ घंटों के अंतराल पर अजगर और तेंदुआ मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। बृहस्पतिवार रात काली फिलिंग स्टेशन के पास अजगर मिला, जबकि शुक्रवार सुबह भिटौरा के जंगल में 40 फीट गहरे सूखे कुएं में तेंदुआ गिरा मिला। वन विभाग की टीम ने अजगर का रात में ही रेस्क्यू कर लिया। वहीं, कुएं में गिरे तेंदुए को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


माधौगढ़ रोड पर रामपुरा स्थित काली फिलिंग स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात पंप कर्मचारियों ने करीब ढाई मीटर लंबा अजगर देखा। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर लिया। शुक्रवार सुबह भिटौरा के जंगल में तेंदुआ मिलने की खबर से ग्रामीणों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


ग्राम भिटौरा निवासी पूर्व प्रधान वीर सिंह यादव के खेत के पास करीब 40 फीट गहरा सूखा कुआं है। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे माधोसिंह यादव खेत में लाही की फसल देखने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें किसी जंगली जानवर के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। कुएं के भीतर से आवाज आने का संदेह होने पर उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो उसमें तेंदुआ गिरा हुआ था। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को भी कुएं से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ घंटों में दो वन्यजीव मिलने से सहमे ग्रामीण

रामपुरा क्षेत्र में रात से सुबह तक दो अलग-अलग स्थानों पर अजगर और तेंदुआ मिलने से ग्रामीणों में दहशत रही। पेट्रोल पंप के पास अजगर दिखने और आबादी के नजदीक जंगल में तेंदुआ कुएं में मिलने से लोग वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सतर्क नजर आए। हालांकि, दोनों वन्यजीवों का रेस्क्यू कर लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

फोटो - 03 निकाला गया अजगर। संवाद

फोटो - 03 निकाला गया अजगर। संवाद

फोटो - 03 निकाला गया अजगर। संवाद

फोटो - 03 निकाला गया अजगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed