{"_id":"6484c6faf37cc615aa024da4","slug":"panic-due-to-aerial-firing-in-virguwan-village-report-on-father-and-two-sons-orai-news-c-12-1-279307-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विरगुवां गांव में हवाई फायरिंग से दहशत, बाप-दो बेटों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विरगुवां गांव में हवाई फायरिंग से दहशत, बाप-दो बेटों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कोंच। आपसी रंजिश में शुक्रवार रात विरगुवां बुजुर्ग में अचानक हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। इस मामले में पुलिस ने बाप और दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव विरगुवां बुजुर्ग निवासी रामू गोस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपने बड़े भाई जितेंद्र के साथ घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के ही रहने वाला रूपकिशोर अकारण ही उसकी (रामू) मां को गालियां देने लगा। उसने रूपकिशोर को गालियां देने से मना किया इसी बीच रूपकिशोर के दोनों बेटे श्यामजी व आशीष वहां आ गए। उसने श्यामजी व आशीष से अपने पिता को समझाने के लिए कहा तो वो लोग अभी आता हूं कहकर घर चले गए। थोड़ी देर बाद तीनों फिर वापस उसके दरवाजे पर आए, रूपकिशोर के दोनों बेटे हाथों में तमंचे लिए थे। रूपकिशोर उसके साथ धक्कामुक्की करने लगा और और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा श्यामजी ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ला पड़ोस के लोग भी आ गए। भीड़ बढ़ती देख तीनों मौके से भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक पार करता चोर
दिनदहाड़े घर के दरवाजे से बाइक ले उड़ा चोर
कोंच।
दिनदहाड़े घर के दरवाजे से बाइक चोरी हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की और फुटेज देखे। चोर द्वारा अंजाम दी गई इस दुस्साहसिक घटना से लोगों मे डर व्याप्त हो गया है। मोहल्ला जवाहरनगर निवासी गल्ला व्यापारी लालजी कुशवाहा के घर शनिवार की दोपहर करीब एक बजे उसका भांजा नीतेश निवासी ग्राम अंडा आया हुआ था। नीतेश ने अपनी हीरो कंपनी की सीडी डॉन बाइक घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो मौके से उसकी बाइक नदारद थी। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं लालजी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी की उक्त पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में एक नकाबपोश युवक मौके पर काफी देर टहलता हुआ दिखाई दे रहा है जिसके बाद वह बाइक चोरी कर ले जाता हुआ भी नजर आ रहा है। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में आगे बढ़ रही है। (संवाद)