{"_id":"68ab65fe6b44098a29002749","slug":"panchayat-assistants-husband-arrested-with-a-gun-orai-news-c-224-1-ori1005-133664-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पंचायत सहायिका का पति तमंंचा सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पंचायत सहायिका का पति तमंंचा सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुरा। फसल का सर्वे करने गए लेखपालों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पंचायत सहायिका के पति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लेखपाल पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लेखपाल की पंचायत सहायिका के साथ व्हाट्सअप पर चैटिंग वायरल हुई थी।
रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पंचायत सहायिका से माधौगढ़ तहसील में तैनात लेखपाल हर्ष राजपूत काफी दिनों से चैट कर परेशान कर रहा था। सहायिका ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी थी। शुक्रवार की शाम लेखपाल हर्ष राजपूत साथी लेखपाल राहुल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सर्वे कर रहे थे।
इसकी जानकारी पंचायत सहायक के पति को लगी तो वह साथियों के साथ वहां पहुंचा और हर्ष से चैट करने के बारे में कहा। इस पर दोनों लेखपालों से विवाद होने लगा। इसी दौरान उन्होंने लेखपालों के साथ मारपीट की थी। थाने पहुंचे लेखपाल राहुल ने तहरीर देकर पंचायत सहायक के पति व उसके दो साथी व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मोबाइल तोड़कर सरकारी कागजात छीन लेने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शनिवार की रात पुलिस ने पंचायत सहायिका के पति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मां का कहना है कि पुलिस ने घटना के बाद से ही उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उसकी पंचायत सहायिका बहू का मोबाइल भी ले लिया था। आरोप है कि लेखपाल उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह ही गांव पहुंचा था और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसी पर विवाद हुआ। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। सीओ अंबुज कुमार का कहना है कि आरोपी को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लेखपाल का बैग भी बरामद हुआ है।