फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Panchal - Vishwakarma community rounds for 31 couples

पांचाल-विश्वकर्मा समाज के 31 जोड़ों ने लिए फेरे

Thu, 05 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Thu, 05 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Panchal - Vishwakarma community rounds for 31 couples
नवयुगलों को मंच पर आशीर्वाद प्रदान करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला

कोंच (जालौन)। कोंच में बुधवार देर रात सिद्घ पीठ हुल्का देवी मंदिर के प्रांगण में श्री पांचाल-विश्वकर्मा कल्याण समिति की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के 31 जोड़ों ने वैदिक रीति से अग्नि के सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों के भी लोगों ने शिरकत की।

विज्ञापन


  पांचाल विश्वकर्मा समाज के इस अष्टम सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि व पूर्व स्पेशल ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट लालाराम विश्वकर्मा ने सामूहिक विवाह के आयोजन की सराहना की। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव व पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने भी सामूहिक विवाह के महत्व को बताया। सम्मेलन को राघवजी गुर्जर, महेंद्र राठौर, अवधेशकुमार विश्वकर्मा, चौधरी अनूप निरंजन, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा बबलू आदि ने भी संबोधित किया। पं. नन्हें महाराज कुंवरपुरा के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों के पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया। सभी नवयुगलों को समिति की ओर से गृहस्थी में उपयोग आने वाले सामान उपहार में दिए गए।
विज्ञापन



इन जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
रूबी छिरावली संग प्रदीप दावतपुर, आकांक्षा छिरावली संग अरविंद दावतपुर, राधा एट संग नीरज उरई, नेहा राजापुर संग आकाश कोंच, रानी उन्नाव संग उमेश कोंच, उपासना सामी संग जीतू औरैया, दीपिका सामी संग राहुल बरहा, मालती रूपपुरा संग मिथुन जमुहा, लक्ष्मी लोहई संग सोनू मिझौना, पूनम लोहई संग हरीशंकर उदोतपुरा, भारती लोहई संग नरेन्द्र दबोह, अनुराधा सिकरी संग रोहित पूंछ, सुनीता नयागांव भिंड संग धर्मेन्द्र मछंड, रानी इमलाह संग राजकुमार रूपाबई भिंड, अवंतिका नहला संग दीपक देभई, संध्या मिझौना संग रवि हनुमान गढी, रंजना हनुमानगढी संग मनीष माधौगढ, रामा रतवा संग गौतम अतरौली, सुमन ीतवा संग धर्मेन्द्र समाया, रोशनी असनेट संग रोहित लहार, संतोषी माधौगढ संग धर्मेन्द्र पृथ्वीपुरा, संतोषी जमालपुर संग रविकांत अतरौली, रूपाली गेंदोली संग राकेश लहार, राधा कुरसेंड़ा संग प्रदीप सलेमपुर, रेखा जुझारपुरा संग दिलीप नदीगांव, मीना सेवढा संग देवसिंह टीहर, रेश्मा गोबर्धनपुरा संग सोनू इटावा, लाली लहार संग रामकुमार दतिया, दीप्ति सूपा संग दीपू पीपरी, सोनी औरैया संग वीरू मदारीपुर, मोहिनी लोहई संग पवन गोहन ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed