फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   palika,eo,bank,labour,team

श्रमिकों के पंजीकरण के लिए 5 टीमें गठित

Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
palika,eo,bank,labour,team
कदौरा। श्रमिकों को पंजीयन के लिए अब भटकना न पड़े इसके लिए नगर पालिका ने डोर टू डोर सर्वे अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत पालिका ईओ ने पांच टीमों का गठन किया है। ईओ ने बताया कि टीमें उन मोहल्लों में घर-घर जाएगी जहां पर दिहाड़ी मजदूर, ठेले वाले आदि रहते है। टीमें श्रमिकों का पंजीयन करेंगी, जिससे कि श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बताते चलें कि शासन ने श्रमिकों के उत्थान के लिए पंजीकरण के निर्देश दिए हैं। ताकि उनको जीवन यापन में कठिनाई न हो। शासन की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब असंगठित कर्मकारों को भी लाभ मिल सके इसके लिए अधिक से अधिक पंजीयन जरूरी है। इसके लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने पांच टीमों का गठन किया है। टीम प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर के अंतर्गत आने वाले हाथ ठिलिया, सब्जी बेचने वाले सहित श्रमिकों का पंजीकरण करें।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि पंजीकरण के बाद यदि किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर दो लाख व दिव्यांग होने पर पांच लाख रुपये तक का प्रति परिवार सहायता प्रदान की जा सकती है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत को शासन से 2200 श्रमिकों के पंजीकरण का लक्ष्य मिला है। अभी तक 900 श्रमिकों का पंजीकरण हो गया है। योजना के अंतर्गत 45 प्रकार के असंगठित कर्मकार श्रमिकों का पंजीकरण होना है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए जनसेवा केंद्र से भी श्रमिक अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं ,जिसकी फीस निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए राशनकार्ड, आधारकार्ड, बैंक की पासबुक, एक फोटो के अलावा मोबाइल नंबर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed