{"_id":"58daa8604f1c1b9b7663dac8","slug":"palika-clerk-charged-for-sedition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका लिपिक पर छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका लिपिक पर छेड़खानी का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी ने पालिका में तैनात लिपिक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बताया कि लिपिक ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की। एसपी से मिलकर पीड़िता ने पूरी घटना बताई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता नगर पालिका में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को उसकी बहन की तबियत खराब हो गई। उसने पिता को फोन पर सूचना दी। पिता उसे जिला अस्पताल ले गए तो डाक्टर ने भर्ती कर लिया। पिता के कहने पर वह उनकी छुट्टी का प्रार्थना पत्र लेकर नगर पालिका में लिपिक के पास पहुंची, तो उसने अश्लील हरकत की। कमरे में जबरन उसे अश्लील फिल्म मोबाइल पर दिखाई। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर भगा दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
घर में घुसकर छेड़खानी की रिपोर्ट
उरई। माधौगढ़ थाना के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही दबंग के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि सोमवार की शाम करीब छह बजे आरोपी घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन