{"_id":"61d1f0b2c73ae30a33286e13","slug":"overloaded-quad-fell-on-bike-rider-death-orai-news-knp6731613142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
मृतक आशीष उर्फ बब्लू की फाइल फोटो।
- फोटो : ORAI
जालौन। ओवरलोड ट्रैक्टर सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवार के ऊपर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। नजदीक खड़ी पत्नी हादसा देख बेहोश हो गई। पुलिस ने ईंटों से लदे ट्रैक्टर को ट्रॉली समेत कब्जे में लिया है। चालक मौके से भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र के मलक पुरा गांव निवासी मजदूर आशीष जाटव उर्फ बबलू (26) रविवार की दोपहर पत्नी राखी व छह माह के पुत्र उमेश के साथ जालौन गृहस्थी का सामान लेने बाइक से आया था। नगर के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास बाइक खड़ी कर सामान खरीदने चला गया। पत्नी व बेटे के साथ बाइक से कुछ दूरी पर ही खड़ी होकर उसका इंतजार करने लगी। आशीष जब सामान खरीदकर लौटा, तो वह बाइक स्टार्ट करने लगा, तभी वहां खड़ी ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने भी ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ाया। ट्राली ओवरलोड होने से ट्रैक्टर उठ गया। जिसके नीचे आशीष बाइक सहित दब गया। आसपास के लोगों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आंखों के सामने पति की मौत देख पत्नी बेहोश हो गई। सूचना पाकर गांव से पहुंचे लोगों ने बताया कि आशीष के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पिता की एकलौती संतान था। वहीं कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे का सबब बनते है ओवरलोड ट्रैक्टर
नगर के लोगों की माने तो दीनदयाल चौराहे के आसपास काफी ट्रैक्टर ईटा भरकर आते है और ईंटा बेचने के लिए खड़े होते है। ट्रैक्टर खड़े होने से यहां पर अक्सर जाम की स्थिति तो बनती ही है। साथ ही दुर्घटनाएं भी होती रहती है। लोगों ने कई बार यहां से ट्रैक्टरों को हटवाने की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आज एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
- हादसे में जा सकती थी सभी की जान
आसपास के लोगों की माने तो गनीमत यह रही कि अगर बाइक पर आशीष की पत्नी और बच्चा बैठ गया होता, तो ट्रैक्टर से दबकर तीनों की मौत हो सकती थी। बाइक स्टार्ट करते समय पत्नी रेखा व बच्चा उससे कुछ दूरी पर ही खड़े थे। जिससे उनकी जान बच गई।

ट्रैक्टर के अगले हिस्से के नीचे फंसी बाइक।- फोटो : ORAI