{"_id":"6495e2a1b9a256c15b0ee376","slug":"overload-truck-stuck-in-pit-jam-on-highway-to-itaura-road-orai-news-c-12-1-301104-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बालू लदा ओवरलोड ट्रक गड्ढे में फंसा, हाईवे से लेकर इटौरा मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बालू लदा ओवरलोड ट्रक गड्ढे में फंसा, हाईवे से लेकर इटौरा मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा।
आटा-इटौरा मार्ग से लगातार ओवरलोड बालू लदे वाहन निकल रहे हैं। जिससे सड़क पूरी तरह धंस गई है। सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे आटा बस स्टैंड पर गड्ढे में ओवरलोड बालू लदा ट्रक फंसने से हाईवे से इटौरा की ओर जाने वाले ट्रक बीच हाईवे पर ही खड़े हो गए। जिससे कानपुर-झांसी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे तक पांच किलोमीटर भीषण जाम लग गया। तीन घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक एक कर वाहनों को निकाला।
शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे आटा-इटौरा मार्ग से गुजर रहा ओवरलोड बालू लदा ट्रक आटा बस स्टैंड में दो फीट गहरे गड्ढे में फंस गया। जिससे नेशनल हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर तक जाम लग गया वहीं पर आटा-इटौरा के करीब तीन किलोमीटर भभुआ तक जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस, बसें भी फंस गई। उधर बसों से सफर कर रहे यात्री परेशान रहे। जब जाम तीन घंटे तक नहीं खुला तो यात्री पैदल चलकर हाइवे से दूसरे वाहनों से निकले। जाम करीब तीन घंटे तक लगा रहा। इसके बावजूद कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। जिससे लोगों में खासा आक्रोश रहा। जाम में कई वाहन ऐसे थे जिसमें ओवरलोड बालू लदी थी। सूचना पर पहुंची आटा थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
खनिज इंस्पेक्टर, एआरटीओ और एसडीएम ने ट्रकों का किया चालान
आटा।
आटा इटौरा मार्ग पर प्रतिदिन लग रहे जाम की सूचना पर सुबह से ही एसडीएम केके सिंह, एआरटीओ उमेश सिंह व खनिज इंस्पेक्टर मुकेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। जिस उन्होंने ओवरलोड मौरंग के ट्रक, बिना नंबर प्लेट के 39 ट्रकों का चालान किया व ओवरलोड बालू लदे छह ट्रकों को सीज कर आटा थाने में खड़ा करा दिया।