फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Over Flow distributaries , field full of water

रजबहा ओवर फ्लो, खेतों में भरा पानी

Wed, 20 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 20 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Over Flow distributaries , field full of water
जनपद में किसानों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। डकोर क्षेत्र
विज्ञापन
केे गांव टिमरो रजबहा में छोड़ा गया पानी ओवर फ्लो होने से किसान परेशान हैं। स्थिति यह है कि खेतों मेें पानी भर जाने से किसानों को फसलें खराब होने की चिंता है। इसलिए किसान खेतों में पहुंचकर पानी उलीच रहे हैं। वहीं, मजदूर भी मिट्टी डालकर पानी रोक रहे हैं। किसानों ने बताया कि

रजबहों की सफाई व खुदाई में भी अधिकारियों ने लापरवाही बरती। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन से मांग की है कि अब नहरों का पानी रजबहा में न छोड़ा जाए। डकोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उरई टिमरो रजबहा इस समय ओवर फ्लो चल रहा है। वजह है कि पिछले दो दिनों हुई रिमझिम बारिश और नहर विभाग की ओर से छोड़ा गया पानी ओवरफ्लो हो गया

है, जिससे आसपास के इलाके बढे़रा, कुठौंदा, कुसमिलिया, चिल्ली व मुहम्मदाबाद स्थित खेतों में पानी भर गया हैं। जब किसानों को इसकी जानकारी लगी तो परेशान किसान पानी को खेत से उलीचकर निकालने का प्रयास करने लगे। किसान

अमित अग्रवाल, उम्मेद अली, राजेश, राहुल, विपिन अग्रवाल की मानें तो रजबहा ओवरफ्लो होने से खेतों में घुसा पानी खेती को नुकसान पहुंचा सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नहर विभाग को निर्देशित किया जाए कि टिमरो रजबहा के ओवरफ्लो होने के चलते इसमें नहर से पानी न छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed