{"_id":"63b5d3b248380908df5cc090","slug":"other-orai-news-knp737097590","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सूने घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सूने घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
विज्ञापन
जालौन। अज्ञात कारणों के चलते सूने घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लैपटॉप समेत गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। आग लगने से गृहस्वामी के सामने खाने पीने का संकट उत्पन्न हो गया है।
कोतवाली क्षेत्र के हऱीपुरा निवासी अरविंद कुमार वर्मा मंगलवार को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। मकान के दूसरे हिस्से में उनके भाई महेन्द्र रहते हैं। मंगलवार की रात अचानक उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं के चलते मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले भाई की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों का जगाया और भाई को सूचना दी।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक घर में रखा कम्प्यूटर, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, कपड़े, अनाज व गृहस्थी के सामान समेत सोने, चांदी के आभूषण व 3 हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए। वहीं, सूचना मिलने पर पीड़ित गृहस्वामी घर पहुंचा और आग लगने से हुए नुकसान को देखते हुए बताया कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका है। अब उनके सामने खाने पीने का संकट खड़ा हो गया है।