फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

Jalaun News: शौचालय की मरम्मत के लिए मिलेंगे पांच हजार रुपये

Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
other
कदौरा। खस्ताहाल शौचालयों की मरम्मत के लिए अधिकतम 5000 रुपये तक खर्च किए जाएंगे। शासन से खर्च की अलग-अलग दरें निर्धारित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज -2 के तहत सरकार ने लाभार्थियों के लिए खजाना खोल दिया है। ओडीएफ बनाए जाने के लिए पूर्व में निर्मित शौचालयों, उपयोग में न आने वाले अथवा तकनीकी कारणों से प्रयोग न होने वाले शौचालयों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए सरकार ने अलग-अलग तरह के काम के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं।

बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक एप के जरिए इसका सर्वे कर रहे हैं। शौचालयों की छत, दरवाजा, फर्श या सीट टूटी है, उपयोग में नहीं हैं, ऐसे शौचालयों को सर्वे में शामिल किया जा रहा है। इन शौचालयों की मरम्मत के लिए धनराशि 15वें वित्त आयोग अथवा मनरेगा कन्वर्जेंस से धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह मिलेगी धनराशि
फर्श की मरम्मत के लिए 550 रुपये व टूटी सीट बदलने के लिए 1650 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed