Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jam in Konch... From former Union Minister of State to administrative officer stuck

Jalaun News: कोंच में जाम... पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक फंसे

Fri, 13 Nov 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jam in Konch... From former Union Minister of State to administrative officer stuck
फोटो-17-छावला की पुलिया पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
कोंच। कस्बे में जाम की समस्या अब आम होती जा रही है। आए दिन प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगने वाले जाम से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को छावला की पुलिया पर लगे भीषण जाम ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। जाम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारी और स्कूली वाहन तक फंसे रहे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छावला की पुलिया पर अचानक वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर काफी देर तक परेशान रहे। स्कूली वाहनों के फंसने से बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इसी जाम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी फंसे नजर आए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने में जुट गई। पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाया जा सका। कस्बे में जाम की समस्या कोई नई नहीं है।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग, सागर चौकी, चंदकुआ चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, अमरचंद महेश्वरी इंटर कॉलेज और छावला की पुलिया पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूलों की छुट्टी और वाहनों के आवागमन के समय होती है। कई बार जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
कस्बे में जाम की शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इससे प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराकर लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाई जा सके।
- अनीता देवी, एसडीएम कोंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed