फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

Jalaun News: प्रधान के हमलावर दस दिन बाद भी नहीं हुए गिरफ्तार

Fri, 30 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
other
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग के प्रधान शंभू सिंह ने एसपी को शिकायतीपत्र भेजकर हमलावरों की दस दिन बाद गिरफ्तारी न होने पर गुहार लगाई।
विज्ञापन

शंभू सिंह ने बताया कि वह गांव का निर्वाचित प्रधान है। बीती 17 दिसंबर को गांव में सीसी सड़क डलवा रहा था। तभी उससे चुनावी रंजिश मानने वाले पवन, उपेंद्र सिंह, विकास और रवींद्र सिंह ने सीसी डालने से मना किया। विरोध करने पर उसे तमंचा लगाकर मोबाइल और दस हजार रुपये छीन लिए।

मौके पर मौजूद लेबर राहुल और देवेंद्र ने उसे बचाया। इस मामले की रिपोर्ट थाना पुलिस ने दर्ज तो कर ली है लेकिन अभी तक एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है। जिससे चुनावी रंजिश मानने वाले पवन सिंह और अन्य साथी उसे धमका रहे हैं। साथ ही गवाहों को भी दबाव में लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed