फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

छपरा मेल से टकराए अन्ना मवेशी, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Wed, 16 Dec 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
उरई (जालौन)। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर ग्वालियर से बरौनी जाने वाली 04185 से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। जिससे दो मवेशियों की मौत हो गई। हादसे के कारण ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। दो मालगाड़ियों को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब चार बजे ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल जब उरई स्टेशन से कानपुर के लिए रवाना हुई। अभी ट्रेन स्टेशन यार्ड से निकली ही थी कि इकलासपुरा रेलवे क्रासिंग नंबर 184 के पास अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। जब तक ट्रेन चालक जयंत कुमार ने ट्रेन को रोका, तब तक दो मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक ने सहयोगी चालक की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया और इसकी सूचना सरसौखी रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक राजीव निरंजन और कंट्रोल रुम को दी। स्टेशन अधीक्षक ने इंजीनियरिंग विभाग को सूचना देकर मौके पर भेजा। इसके चलते ट्रेन 4:04 बजे से 4:18 बजे तक खड़ी रही। इसके बाद इंजीनियर विभाग के ट्रैकमैन मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक से कटे मवेशियों को हटाया। इसके चलते दो मालगाड़ियों को सतर्कता आदेश दे कर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन निरस्त रहेगी इंटरसिटी
उरई। रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी लखनऊ इंटरसिटी शनिवार और रविवार दो दिन निरस्त रहेगी। कोहरे के रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। यह दो दिन का निरस्तीकरण अगले आदेश तक जारी रहेगा। कोरोना काल के चलते बंद चल रही मुंबई से लखनऊ व लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 02107-08 का संचालन 16 दिसंबर से शुरु हो जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को उरई आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed