फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

समाधान दिवस में भी छाई रहीं किसानों की समस्याएं

Wed, 16 Dec 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
other
माधौगढ़ में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम मन्नान अख्तर एसपी डॉ यशवीर सिंह। - फोटो : ORAI
माधौगढ़/जालौन माधौगढ़ तहसील में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 82 शिकायतें आईं, इसमें केवल 9 को ही मौके पर निस्तारण हो सका। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह भी मौजूद रहे। जालौन तहसील में 25 शिकायतें में केवल 3 ही मौके पर निपटीं।
विज्ञापन

रामहेतपुरा गांव की प्रधान के पति ओमप्रकाश तीन महीने पहले कनेक्शन लेने के बावजूद गोशाला में बिजली न पहुंचने की शिकायत की। जिला पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह हरौली किसानों के साथ माइनर ओवरफ्लो होने से किसानों की 100 बीघा फसल खराब होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने माइनर की सफाई न होने का आरोप लगाया। वह तेज स्वर में शिकायत करने लगे, तो डीएम ने उन्हें शांत बरतने की हिदायत दी। किसान कमल सिंह, कृष्णपाल सिंह ने किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

जालौन तहसील मूें एसडीएम गुलाब सिंह की अध्यक्षता, सीओ विजय आनंद और बीडीओ महिमा विद्यार्थी की मौजूदगी में हुए समाधान दिवस में करीब 25 फरियादी पहुंचे। इसमें तीन का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। राजस्व विभाग की 7, पुलिस की 6, विकास विभाग की 5, डूडा व जल संस्थान की 2-2, बिजली विभाग, पूर्ति विभाग व नगर पालिका की 1-1 शिकायत आई। दाखिल खारिज की दो व जल संस्थान की 1 शिकायत निपट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर गिनेचुने निस्तरण
उरई/कालपी/कोंच। सदर तहसील में एसडीएम सतेंद्र सिंह और सीओ संतोष कुमार ने शिकायतें सुनीं। यहां 46 शिकायतें में केवल छह का मौके पर निस्तारण हुआ। कालपी में 63 शिकायतें आईं। टरनंनगंज के वीरेंद्र ने गलत बिजली बिल, सुजानपुर के रहीश ने विरासत दर्ज करने के की शिकायत की। कोंच तहसील में 17 शिकायतें में केवल एक का मौके पर निस्तारण हुआ। यहां एसडीएम अशोक कुमार ने शिकायतें सुनीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed