फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

ओवरफ्लो हुई जैतपुरा माइनर, खेत और सड़क जलमग्न

Sun, 13 Dec 2020 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
other
कोंच (जालौन)। नदीगांव ब्लॉक में जैतपुरा ओवरफ्लो होने से कई गांवों की फसलों में पानी भर गया है। सड़क के ऊपर से पानी बहने से आवागमन भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लुहारी गांव के पास कुठौंद शाख से निकली जैतपुरा माइनर ओवरफ्लो होने से चटसारी, ऊंचागांव और डाबर समेत कई गांवों की फसलों में पानी भर गया है। सड़क के ऊपर से पानी बहने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। पानी के बहाव में सड़क में कटान भी होने लगा है।
विज्ञापन

किसान गोविंद सिंह निरंजन, उमेश निरंजन, गोविंद चौधरी, संजीव महाराज, बलवीर कौरव आदि ने आरोप लगाया कि माइनर की सफाई ठीक से नहीं की गई है। पटरियां ठीक न होने से टूट जाती हैं। किसानों ने बताया कि पानी भरने से फसलों को नुकसान हुआ है। एसडीएम अशोक कुमार कहा कि विभागीय अभियंता को समाधान के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल दिक्कत होती है
ऊंचागांव के किसान सुरेंद्र का कहना है कि जैतपुरा माइनर की सफाई कभी नहीं कराई जाती है। हर साल नहर ओवरफ्लो होने से फसलों को नुकसान होता है। शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। समस्या के लिए ठेकेदार और अधिकारी जिम्मेदार हैं। किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी फसल में भी पानी भर गया है। कहा कि एक तरफ मौसम की मार और दूसरी तरफ नहर विभाग की लापरवाही ने बर्बाद कर दिया है। अब बच्चों का पेट कैसेे भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed