फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

साढ़े तीन हजार लोगों को मिली मुकदमों से राहत

Sat, 12 Dec 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
लोक अदालत में स्टेट बैंक के स्टाल का निरीक्षण करते जिला जज अशोक कुमार सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारी - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जज अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालत में 2815 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिसमें तीन हजार पांच सौ वादकारी लाभान्वित हुए। आपराधिक मामलों में 2,70,775 रुपये अर्थदंड के रूप में जमा कराए गए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सिविल जज विवेक कुमार ने बताया कि लोक अदालत में जिला जज अशोक कुमार सिंह ने नौ मुकदमों का निस्तारण किया, जिसमें 2. 83 करोड़ रुपये धनराशि पक्षकारों को दिलाई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने 12 याचिकाओं का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 53 लाख रुपये धनराशि याचियों को दिलाई। कुटुंब न्यायालयों द्वारा 49 मुकदमों का निस्तारण करते कर वैवाहिक जोड़ों का समझौता कराकर उन्हें एक साथ वैवाहिक रहने को रजामंद किया गया। एडीजे रीता गुप्ता समेत समस्त अपर जिला न्यायाधीशों ने 204 मुकदमे निस्तारित किए।
विज्ञापन

सीजेएम महेंद्र कुमार रावत ने 627 मामले निपटाकर 208270 रुपये अर्थदंड जमा कराया।
कई न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 450 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 5,850 रुपये अर्थदंड अधिरोपित किया गया। इंडियन बैंक, एसबीआई, आर्यावर्त बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी आदि के बकाया ऋण के 728 मामलों में 2,37,25,197 रुपये धनराशि का सुलह समझौता कराया। इसके अलावा अपर जिला मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट और तहसीलदार न्यायालयों द्वारा राजस्व संहिता और फौजदारी के कुल 726 मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत में प्रधान कुटुंब न्यायाधीश अमित पाल सिंह, निशा सिंह, एडीजे अनिल कुमार यादव, सुरेशचंद्र, श्रीप्रकाश तिवारी, विजय बहादुर, गुलाम मुस्तफा, प्रशांत कुमार, नरसिंह दास गुप्ता सुधीर कुमार मिश्रा, राधेश्याम विश्वकर्मा, अनिल पुरवार, अशोक वाष्णेय, संजय अग्रवाल, आलोक दीक्षित, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed