{"_id":"5fca83d28ebc3ecf747cc86f","slug":"other-orai-news-knp598043993","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों ने बर्बाद की 30 बीघा मटर की फ सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों ने बर्बाद की 30 बीघा मटर की फ सल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। कस्बे के कहटा गांव में बृहस्पतिवार को अन्ना मवेशियों ने पांच किसानों की 30 बीघा मटर की फसल को रौंद दी, जिससे किसानों में आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में बनी गोशाला के शुरू न होने से आए दिन अन्ना जानवर किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को बताया गया, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर सर्वे करने नहीं पहुंचा। सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर गांव-गांव गोशाला बनवाई, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से अधिकांश गोशालाए बंद हैं, जिससे अन्ना मवेशी आए दिन किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कहटा गांव निवासी किसान मोहर सिंह की 10 बीघा मटर, मथुरा यादव की चार बीघा, भूरा की तीन बीघा, धुराम की आठ बीघा व गोविंद की पांच बीघा मटर की फसल अन्ना मवेशियों ने चर ली।
किसानों ने बताया की रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली करते हैं, लेकिन अन्ना मवेशियों का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को चौपट कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही क्षेत्र में अन्ना जानवरों पर लगाम नहीं लगाई गई तो धरना प्रदर्शन करेंगे।