{"_id":"5fbbfb788ebc3eefb87e0341","slug":"other-orai-news-knp595890580","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मेहमान का फरमान, बराती-जनाती सभी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मेहमान का फरमान, बराती-जनाती सभी परेशान
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शादी-विवाह के लिए शासन की नई गाइड लाइन ने घराती-बराती से लेकर गेस्ट हाउस संचालकों को दुविधा में डाल दिया है। निमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके हैं, मेहमानों के स्वागत के लिए सभी सामग्री के आर्डर भी दिए जा चुके हैं। ऐसे में एकाएक केवल 100 मेहमानों का आदेश आने से लोग परेशान हैं कि किसे शादी में आने से मना करें। बैंडबाजा से लेकर डीजे के लिए दिया गया एडवांस भी डूबने की आशंका है।
एडीएम प्रमिल कुमार ने बताया कि शादी-विवाह के लिए शासन की नई गाइड लाइन आ गई है। एक साथ केवल 100 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे। 100 मेहमानों की क्षमता वाले गेस्ट हाउस और होटलों में 50 लोगों के शामिल होने की ही इजाजत होगी। डीजे और बैंडबाजे पर रोक लगा दी गई है। दो दिन बाद देव उठनी एकादशी के साथ सहालग शुरू हो जाएगी। लोगों गेस्ट हाउस होटल बुक करा दिए हैं।
ज्यादातर लोगों ने 200 से 500 तक कार्ड बांटे हैं। दूध, पनीर, खोया आदि के आर्डर एडवांस पैसे के साथ किए जा चुके हैं। गेस्ट हाउस संचालकों ने भी 250 से 500 लोगों के हिसाब से एडवांस ले रखा है। एडवांस वापसी की बात को लेकर विवाद की स्थिति भी बन सकती है। एडीएम ने कहा कि शासन के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
आज बेटे की बरात, पिता परेशान
राजेंद्र नगर निवासी जागेश्वर वर्मा ने बताया कि मंगलवार बेटे की बरात है। 100 से ज्यादा लोगों की व्यवस्था है। अचानक नई गाइड लाइन ने समस्या खड़ी कर दी है। मंगलवार सुबह अधिकारियों से मिलेंगे। किस रिश्तेदार और दोस्त को मना करें, समझ में नहीं आ रहा है।
दिन में ही मेहमानों को बुलाएंगे
हरदोई राजा की एडवोकेट पूजा सेंगर ने बताया कि बेटी की शादी 26 नवंबर को है। कार्ड बंट चुके हैं, अब किसी को मना नहीं कर सकती हैं। गाइड लाइन का अंदेशा था, इससे अधिकारियों से बात कर ली थी। अब दिन से मेहमानों को निर्धारित संख्या में बुलाएंगी।
बाराती, जनातियों को बांटेंगे मास्क
रामनगर निवासी अभिषेक पांडे ने बताया कि 27 नवंबर को भाई की शादी है। अब मेहमानों को मना करना संभव नहीं है। एक बार में निर्धारित संख्या रखी जाएगी। गेट पर सैनेटाइजिंग की व्यवस्था के साथ बराती व जनाती को मास्क भी बांटा जाएगा।
पहले जारी होनी चाहिए थी गाइड लाइन
राठ रोड पर गेस्ट हाउस संचालक सुरेंद्र मौखरी ने बताया कि करीब आठ दस बुकिंग का एडवांस पैसा जमा किया है। सभी में 200 से 400 लोगों का इंतजाम है। नई गाइड लाइन सये समस्या आएगी। गाइड लाइन को पंद्रह -बीस दिन पहले जारी होना चाहिए था।