फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

22 जुआरियों से 56 हजार रुपये बरामद

Sat, 14 Nov 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
जालौन। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रीय ग्राम खर्रा व सिकरी राजा में जुआ के फड़ पर हार जीत की बाजी लगा रहे, 22 लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने 56 हजार 380 रुपये , मोबाइल फ ोन व ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश चंद्र मिश्र को सूचना मिली कि खर्रा व सिकरी राजा गांव में कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर जुए के फ ड़ों पर हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नन्हे, परमात्मा, विजय, पप्पू, छोटेलाल, प्रमोद कुमार, मानवेंद्र, संजीव, व महेंद्र निवासीगण खर्रा, चंद्रपाल मिनोरा कालपी, स्वतंत्र कुमार राजेंद्र नगर उरई, रामकिशोर करवेर आटा को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जिनके पास से पुलिस ने 40 हजार 320 रुपये, ताश की गड्डी व मोबाइल बरामद किए। उधर, सिकरी राजा गांव में पुलिस ने जुआ खेल रहे छोटेलाल, पल्लू खां, दीपक, सोहराब, महबूब, मदनमोहन, ईशाक खां निवासी सिकरीराजा, गामा खा बंगरा कुदारी, योगेंद्र सिंह खकसीस, मुकेश धनौरा कलां को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस ने 16 हजार 60 रुपये सहित ताश व मोबाइल बरामद किए जबकि कुछ जुआरी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुए के फड़ पर छापा, चार दबोचे
माधौगढ। बंगरा नहर के पास जुआ के फड़ पर कोतवाल बीएल यादव व बंगरा चौकी प्रभारी राजीवकांत ने छापा मारा। जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर फड़ से 6500 रुपय बरामद किए। बंगरा निवासी रविंद्र सिंह, अंकित सिंह, रामनरेश, सनित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed