फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

साबरमती एक्सप्रेस से टकराए अन्ना मवेशी, छह घंटे यातायात रहा प्रभावित

Sat, 14 Nov 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के भुआ-उरई सेक्शन में गुरुवार रात बड़ागांव रेलवे क्रासिंग के पास अन्ना मवेशियों का झुंड साबरमती एक्सप्रेस से टकरा गया। मवेशियों के शव इंजन में फंसने से ट्रेन करीब दस मिनट तक खड़ी रही। पटरी के किनारे से शव न हटाने से करीब छह घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अहमदाबाद से चलकर दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस बृहस्पतिवार देर शाम बड़ागांव रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी। इसी बीच अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रेन के इंजन से टकरा गया। ट्रेन की चपेट में आकर चार मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों के शव ट्रेन के इंजन में फंस गए। चालक ने उतरकर इंजन को देखा। इसके चलते ट्रेन करीब दस मिनट तक खड़ी रही। इंजर में फंसे मवेशियों के शवों को निकालकर ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

चालक ने हादसे की सूचना वॉकीटॉकी से उरई स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस कुमार अंशुल को दी। ट्रैक किनारे से मवेशियों के शव नहीं हटाए गए, इससे रात बारह बजे तक यातायात प्रभावित रहा। कुशीनगर, इंटरसिटी, पुष्पक एक्सप्रेस और चार मालगाड़ियों को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने देर रात एक बजे ट्रैक के किनारे से मवेशियों के शवों को हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। हादसे के कारण करीब छह घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed