फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

ड्यूटी कटने पर रोडवेज परिचालक ने डाई पी, हंगामा

Sat, 14 Nov 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
other
उरई (जालौन)। रोडवेज अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर परिचालक ने पहले डिपो पर हंगामा किया, बाद में वहीं पर डाई भी पी ली। हालत बिगड़ने पर साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर हालत स्थित बताई जा रही है। उधर, एआरएम केसरीनंदन चौधरी का कहना है कि परिचालक काम में लापरवाही करता है। दबाव बनाने की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में तैनात परिचालक जमील की ड्यूटी शुक्रवार की दिल्ली रूट की बस पर लगाई गई थी। जब वह सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसकी गाड़ी ड्यूटी क्लर्क ने दूसरे परिचालक को देकर बस दिल्ली रवाना कर दी। इसके बाद डिपो पहुंचे जमील को जब ड्यूटी कटने का पता चला तो वह क्लर्क आरके कटियार से भिड़ गया। प्रत्यक्षदर्शी रोडवेज कर्मियों के मुताबिक, दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी की जमील ने डाई पी ली। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते उसके घरवाले भी पहुंच गए और अधिकारियों पर आरोप लगा हो हल्ला करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद आननफानन जमील को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई है। एआरएम का कहना है कि जमील समय से ड्यूटी पर नहीं आया था, जबकि क्लर्क के मुताबिक, उसने जमील को फोन कर बुलाया भी था। इस लापरवाही और हंगामे पर परिचालक पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed