फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

बिना अनुमति के एक घंटे अतिरिक्त काम, राहगीरों से नोंकझोंक

Fri, 30 Oct 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
other
उरई। पटरी मरम्मत कार्य के लिए रिनियां क्रासिंग दो घंटे बंद रखने की सूचना देकर तीन घंटे तक काम किया गया। निर्धारित दो घंटे बाद वाहन क्रासिंग पर पहुंचने से जाम लगा गया। न निकलने देने पर वाहन चालकों की कार्यदायी संस्था के कर्मियों से नोकझोंक हो गई। आरपीएफ कर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण कर रही संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड ने पटरी की मरम्मत के लिए उरई भुआ सेक्शन की रिनियां क्रासिंग (179 नंबर) पर दो घंटे का ब्लॉक लिया था। दोपहर एक से तीन बजे तक काम के चलते क्रासिंग का गेट बंद रहने की सूचना भी जारी की गई थी। वाहनों को अजनारी रोड 181 नंबर फाटक से गुजरने की सलाह दी गई थी। मम्मत के दौरान ट्रेनें धीमी गति से निकाली गईं। संस्था के कर्मचारी ब्लॉक के दो घंटे में काम पूरा नहीं कर पाए। तीन बजे तक काम चलता रहा। इसकी सूचना प्रशासन को नहीं दी गई।
विज्ञापन

दो बजे के बाद रिनियां क्रासिंग के दोनों ओर वाहन पहुंचने लगे थे। कुछ देर में कई वाहन पहुंच गए। जाम लगने से कई लोगों की कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों नोकझोंक हो गई। कुछ ने हाथ जोड़कर निकलने की गुजारिश की। आरपीएफ के दरोगा देशराज, डीपी सिंह, धीरसिंह, रामप्रताप आदि ने राहगीरों को किसी तरह समझाया। रेल पथ निरीक्षक जीएस निरंजन ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने बिना अनुमति एक घंटे अतिरिक्त काम किया। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले राहगीर
फोटो-11-हसीन खान।
दिल्ली पुलिस में सिपाही अमीटा निवासी हसीन खान ने बताया कि झांसी से दक्षिण एक्सप्रेस में साढ़े सात बजे रिजर्वेशन था। क्रासिंग दो बजे से खुलने की सूचना थी, इसलिए इधर से आ गए तो जाम में फंसे गए। काम में लगे कर्मचारी ये भी नहीं बता रहे थे कि कितनी देर में काम पूरा होगा। देर हो गई तो ट्रेन छूट जाएगी।

फोटो-12-सुनील कुमार।
एट निवासी सुनील कुमार ने बताया कि मां की दवा लेने उरई आए थे। दो बजे क्रासिंग से यातायात शुरू होने की सूचना थी इसलिए इधर से आ गए। जाम में फंसे आधे घंटे से ज्यादा हो गया है। कोई सही जवाब नहीं दे रहा है। रात में काम करा लिया जाए तो परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed