फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

योजनाओं का लाभ मिलना हर जरुरतमंद का अधिकार

Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
श्रीराम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रहलाद मोदी - फोटो : ORAI
उरई। हर जरूरतमंद के घर गैस चूल्हा जले, सभी के सिर पर छत हो और गांव-गांव बिजली और शौचालय के इंतजाम के साथ केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ एक-एक व्यक्ति को मिलना चाहिए। यह देश के जरूरतमंद लोगों का अधिकार भी है।
विज्ञापन

ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई एवं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने बृहस्पतिवार को कोंच रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कही। प्रहलाद मोदी संगठन के कार्यालय का शुभारंभ करने आए थे।
विज्ञापन

चार घंटे देरी से पहुंचे प्रहलाद मोदी ने शहर के आंबेडकर चौराहे पर स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। राठ रोड मां संकटा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। फिर अजनारी रोड स्थित संगठन के कार्यालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कोंच रोड स्थित श्रीराम गार्डन पहुंचे प्रहलाद मोदी ने कहा कि वे पीएम की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने निकले है। ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे।

इस मौके पर डॉ. दिलीप सेठ, राष्ट्रीय संगठक जयघोष द्विवेदी, भरत कुरेले, जिलाध्यक्ष राजू दीक्षित, दीपक तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, विजय चौहान, महेंद्र निगम, अरविंद, ब्रजकिशोर आदि मौजूद थे। इस दौरान प्रहलाद मोदी संग सेल्फी लेने की भी होड़ मची रही। वहीं भाजपा के दिग्गज नेताओं की गैर मौजूदगी भी चर्चा का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed