फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

चकरोडननाप के दौरान दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे

Wed, 29 Jul 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
other
कदौरा। चकरोड पर कब्जे के विवाद में राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोगों के चोटें आई हैं। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि घायलों की तहरीर लेकर दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में तहसीलदार के निर्देश पर तीन सदस्यीय राजस्व टीम में लेखपाल राघवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह,सजंय चौरसिया आदि मंगलवार को ग्रामीणों की मदद से चकरोड की नापजोख कर रहे थे। उसी समय चकरोड नाप को लेकर कैलास नारायण व बाबूराम एक दूसरे के साथ गालीगलौज करने लगे और देखते-देखते दोनो पक्ष के लोग भी आ गए। लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे को पीटने लगे। इससे वहा ंमौजूद ग्रामीणों और टीम के सदस्यों के बीच हड़कंप मच गया। बवाल बढ़ता देख राजस्व विभाग की टीम बिना नापजोख के ही लौट गई। बवाल सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी ने बीच बचाव करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

घायल कैलाश नारायण (55), उसके नाती आयुष (20), दूसरे पक्ष के बाबू राम (50) को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें कैलास नारायण की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने कैलास नारायण की तहरीर पर बाबूराम पुत्र धनीराम, राजीव व संजय पुत्रगण बाबूराम, सोनू पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेन्द्र के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है । प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी के मुताबिक चकरोड की पैमाइश एक माह पहले भी कराई गई थी। उस वक्त भी विवाद हो गया था। जबकि राजस्व टीम का कहना है कि चकरोड नाप को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर कब्जा का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed