{"_id":"5f1dc9bd8ebc3e6377492787","slug":"other-orai-news-knp5734411179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग से भरे डंपर ने बाइक में मारी टक्कर चाची की मौत भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौरंग से भरे डंपर ने बाइक में मारी टक्कर चाची की मौत भतीजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरा। बाइक में डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चाची व भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल पड़े बाइक सवारों को राहगीरों ने देखा तो इसकी जानकारी कोटरा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक का उपचार चल रहा है। उधर डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
गोहन थाना क्षेत्र के गां सरावन निवसी यशोदा (40) पत्नी श्यामसुंदर राठौर अपने भतीजे गोकुल के साथ अपने पिता काशीराम निवासी ऐरज थाना झांसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। कोटरा थाना क्षेत्र कुरकुरु के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे मौरंग से भरे डंपर ने बाइक में सामने से बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। सड़क पर पड़ी महिला को लहूलुहान हालत में राहगीरों ने पड़ा देखा तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस न महिला व उसके भतीजे गोकुल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चुटहिल युवक का इलाज चल रहा है। यहां पर तो सभी मौरंग के घाट बंद चल रहे फिर डंपर कहां से मौरंग भरकर आ रहा था। इस पर थानाध्यक्ष सुधांशु पटेल का कहना है। डंपर की तलाश में पुलसि जुटी। फिलहाल जांच पड़ताल चल रही है।