फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

मायके में रह रही युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 25 Jul 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
other
सिरसा कलार। मायके में रह रही महिला का शव कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला। शोरगुल सुन मौके पर भीड़ लग गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों महिला के मानसिक रूप से बीमार रहने के कारण आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गाव निपानिया में मायके में रह रही एक महिला ने घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस को परिजनों ने बताया कपूरी देवी (25) पत्नी छत्रपाल मायके में पिता सत्यनारायण के घर करीब एक माह से रह रही थी। महिला के 13 दिन की एक बच्ची भी है। कपूरी देवी की शादी 2018 में मलेटा जिला झांसी हुई में हुई थी। पति मुंबई में काम करता है। कुछ दिन कपूरी देवी मुंबई में भी पति के साथ रही। मानसिक रूप से बीमार पड़ने पर पति करीब एक माह पहले मायके निपानिया छोड़ गया था। इसकी सूचना भाई मंगल सिंह ने थाने में दी। थाना प्रभारी अशोक वर्मा का कहना है कि परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक परेशान थी। शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेजा है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक घायल
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में राजकुमार (40) पुत्र भदोले ई रिक्शा लेकर शहर के अजनारी रोड के पास जा रहा था। अजनारी हाइवे बाईपास के पास ट्रैक्टर ने उसके रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। राजकुमार सड़क पर गिरकर गंभीर से रुप घायल हो गया। पुलिस ने घायल ई रिक्शा चालक को जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed