{"_id":"661584b84bd9fbce850fb901","slug":"organization-prepared-at-booth-level-for-lok-sabha-elections-prabha-atal-pal-orai-news-c-224-1-ka11004-113259-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन तैयार : प्रभा अटल पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन तैयार : प्रभा अटल पाल
Tue, 09 Apr 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
उरई। कांग्रेस के जिला कार्यालय में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक व बूथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक प्रभा अटल पाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर पूरी तरह तैयार है।
बूथ, वार्ड, शहर स्तर से लेकर नगर और ब्लॉकों तक कांग्रेस का कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। अध्यक्षता नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला ने की। संचालन शहर अध्यक्ष डॉ. रेहान सिद्दीकी ने किया। प्रदेश सचिव प्रेमनारायण पाल, राहुल राय प्रजापति, संतराम नीलांचल, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, प्रदीप दीक्षित, लोकसभा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
इस दौरान हाजी ख्वाजा बख्श मंसूरी, अयूब अंसारी, नफीस पठान, सीताराम वर्मा, राजकुमार वर्मा, शकुंतला पटेल, लालू शेख, मैराज सिद्दीकी, फैजानुक हक, विवेक यादव, राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।