फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai-will live together, die together, will not live with family members

Jalaun News: उरई-साथ जिएंगे, साथ मरेंगे, परिजनों के साथ नहीं रहेंगे

Sun, 08 Dec 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Orai-will live together, die together, will not live with family members
कालपी (उरई)। करीब एक साल पहले घर से गायब हुई युवती और नाबालिग छात्रा को पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया है। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों बालिग हैं। आपस में दोस्त हैं और जीवनभर एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। पुलिस दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती व क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा 2023 में लापता हो गईं थीं। दोनों के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कालपी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन पहले पुलिस को दोनों के राजस्थान में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार रात राजस्थान से बरामद कर लिया। शनिवार को उन्हें कालपी लाई।
विज्ञापन


उन्होंने पूछताछ में बताया कि किसी ने उनका अपहरण नहीं किया था। दोनों आपस में दोस्त हैं और साथ रहना चाहती हैं। इसलिए वह घर छोड़कर चली गई थीं। उनका कहना है कि वह परिजनों के पास नहीं रहेंगी। वह जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगी। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि दोनों बालिग हैं। परिजन भी उनकी मंशा जानकर अपने पास रखने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed