फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai SDM-SHO removed on complaints of illegal recovery

अवैध वसूली की शिकायतों पर एसडीएम-थानेदार को हटाया

Wed, 20 Jul 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
orai  SDM-SHO removed on complaints of illegal recovery
मध्यप्रदेश सीमा पर चेकिंग करने के लिए पहुंचीं जिलाधिकारी चांदनी सिंह और एसपी रवि कुमार। - फोटो : ORAI
उरई/माधौगढ़। मध्यप्रेदश से रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन और उनसे हो अवैध वसूली की शिकायतें मिलने पर बुधवार को डीएम जालौन चांदनी सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने मंगलवार को रात में एसपी रविकुमार, जिला खनिज अधिकारी और एआरटीओ के साथ मिलकर मध्यप्रदेश की सीमा से लगे महोई के पास चेकिंग अभियान चलाया। प्राइवेट आदमी लगाकर वसूली करवाने के आरोप में उन्होंने एसडीएम माधौगढ़ और कोतवाली प्रभारी माधौगढ़ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
विज्ञापन

रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन और इन वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से आ रही थीं। अधिकारियों का अमला मंगलवार की देर रात बिना किसी को जानकारी दिए मध्यप्रदेश सीमा स्थित महोई गांव के पास पहुंचा। यहां पर अधिकारियों ने रेत का परिवहन कर रहे वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान 47 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। कागजात न होने पर छह ट्रक और एक बस को सीज कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौरंग माफियाओं में हड़कंप मच गया। यहां पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के बाद दोनों अधिकारी माधौगढ़ पहुंचे और थाने का निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह डीएम ने एसडीएम माधौगढ़ को हटा दिया, उन्हें उरई मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है जबकि अंगद यादव को माधौगढ़ एसडीएम बनाया है। वे जिला मुख्यालय पर तैनात थे। माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में पदस्थ विमलेश कुमार को कोतवाली माधौगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

--------------------
जांच कमेटी गठित, करेगी आरोपों की जांच
अवैध परिवहन और प्राइवेट लोगों से अवैध वसूली कराने के आरोपों की जांच करने के लिए डीएम ने एक जांच कमेटी गठित कर दी है। डीएम ने कहा कि इस मामले में गंभीरता से जांच कराई जाएगी। संबंधित क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा। ताकि यह पता चल सके कि किस प्रकार की गतिविधियां पिछले कई दिनों से हो रही हैं। जिला प्रशासन ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है, जांच में किसी भी अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed