फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai,over load truck,24 ka chalan

खनिज विभाग ने किया 29 ओवर लोड ट्रकों का चालान

Sat, 07 May 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
orai,over load truck,24 ka chalan
थाने में खड़े पकड़े गए ओवरलोड ट्रक - फोटो : ORAI
उरई। ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 29 ओवरलोड ट्रकों का चालान कर दिया। डीएम के निर्देश पर खनिज विभाग ने कुठौंद थाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 ट्रकों का चालान किया। साथ ही एक ट्रक मालिक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र में शनिवार को खनिज अधिकारी रणवीर सिंह, खनिज इंस्पेक्टर मुकेश मिश्रा ने ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। कुठौंद में चल रही कार्रवाई के दौरान एक वाहन स्वामी ने विभागीय टीम के साथ अभद्रता कर दी। खनिज विभाग ने वाहन स्वामी के खिलाफ थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया। खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में 337 ओवरलोड ट्रकों का ऑनलाइन और ऑफ लाइन चालान किया गया है। ओवरलोडिंग को रोकने के लिए खनिज विभाग ने जोल्हूपुर मोड़ पर चेक पोस्ट बनाई है। जिसमें ओवरलोडिंग को लेकर 5300 नोटिस
विज्ञापन

जारी किए गए। इससे पांच करोड़ रुपये आरसी की कार्रवाई की गई है। बताया कि जिला प्रशासन ने कुठौंद थाना क्षेत्र में भी एक चेकपोस्ट बनाने का फैसला लिया है। जल्द ही यहां पर चेक पोस्ट तैयार हो जाएगा। अवैध खनन की सूचना पर खनिज विभाग ने कदौरा थाना क्षेत्र में पथरेठा खंड संख्या तीन में छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन पाया गया। जिसको लेकर कार्रवाई करते हुए पट्टा धारक के खिलाफ 36 लाख का जुर्माना लगाया। खंड संख्या पांच और छह में व सिकरी व्यास में खंड संख्या चार में अनियमितता पाए जाने पर खंड संख्या पांच पर पांच लाख, खंड संख्या छह पर 10 लाख सिकरी व्यास पर सात लाख का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed