फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai

ग्राहक बनकर आया टप्पेबाज ले गया सुनार की चार अंगूठियां

Sun, 03 Apr 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
orai
टप्पेबाजी का शिकार दुकानदार राजेश - फोटो : ORAI
कोंच। सोने चांदी के आभूषण बेचने और बनाने वाले एक दुकानदार को ग्राहक बनकर आए एक टप्पेबाज ने चूना लगा दिया। सोने की कील दिखाने की बात कहकर टप्पेबाज ने उसकी सोने की चार अंगूठियां ही पार कर दी। दुकानदार ने टप्पेबाजी की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। टप्पेबाज की अस्पष्ट सी तस्वीरें दुकान के सामने स्थित आंखों के अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली में शिकायतीपत्र देते हुए दुकानदार राजेश सोनी निवासी मोहल्ला सुभाषनगर ने बताया कि वह अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज के पास घर में ही सोने चांदी के आभूषण बेचने और बनाने की दुकान है। शनिवार को उसकी दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति सीबी जैड ब्लैक कलर की बाइक से आया और सोने की कील दिखाने को कहा तो उसने सोने की कील वाला डिब्बा उठाया और कील दिखाई। एक कील का पैमेंट 300 रुपये दिया और उसे चकमा देकर उस अज्ञात व्यक्ति ने उसकी सोने की चार अंगूठियां जो एक थैली में रखी हुई थी ले गया। इसके बाद जब दुकानदार ने सोने की अंगूठी वाली थैली देखी तो वह नहीं मिली इसके बाद उसने इस व्यक्ति की काफी खोजबीन की पर नहीं मिला।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि अंगूठियों की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। उसने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि दुकान के सामने स्थित आंखों के अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में टप्पेबाज की तस्वीरें कैद जरूर हुईं हैं लेकिन वे इतनी धुंधली हैं कि पुलिस को शायद ही उनसे कोई मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed