फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai

ट्रेनों में न मिले जगह तो रोडवेज बस से करें सफर

Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
orai
उरई रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। - फोटो : ORAI
उरई। होली में ट्रेनों में जगह न मिलने पर यात्री रोडवेज का सहारा ले सकते हैं। होली को लेकर रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत के लिए कई व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। त्योहार को लेकर चालक, परिचालक और परिचालन से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। साथ ही त्योहार पर काम करने वाले स्टाफ के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की गई है। छोटी और लंबी दूरी वाले सभी रूटों पर बस और चालक परिचालक की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

होली पर 13 से 22 मार्च तक सभी स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। जरूरी होने पर छुट्टी मिल सकेगी। कार्यशाला और संचालन शाखा के कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर बना दिया गया है और उसे कार्यशाला व डिपो शाखा के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। इस अवधि में रोडवेज व अनुबंधित बसों का शत प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टापेज से यात्रियों को उठाएं। बस अड्डों पर भी विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

उरई डिपो में वैसे तो 87 बसें है और चार अनुबंधित बसें है। जो विभिन्न मार्गों पर संचालित होती है। बसें दिल्ली, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर बनारस जैसे मार्गों पर संचालित होगीं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) रोडवेज केसरीनंदन चौधरी का कहना है कि रोडवेज पूरी तरह तैयार है। जहां भी बसों की समस्या आएगी, वहां बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 से 22 मार्च की दस दिन की अवधि के लिए चालक परिचालक के लिए प्रोत्साहन योजना चालू की गई है। इसमें चालक, परिचालक को चार सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा। जबकि संविदा के लिए 350 रुपये देय होगा। तकनीकी और संविदा स्टाफ के लिए एकमुश्त 500 से हजार रुपये देय होगा। यही नहीं प्रोत्साहन राशि 300 किलोमीटर पर मिलेगी। 300 किलोमीटर से ज्यादा किलोमीटर अर्जित करने पर संविदा चालक परिचालक को 0.55 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देय होगी।

उरई। पिछली होली में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक बसों का संचालन किया गया था। 113.43 लाख रुपये आय अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया था। इस बार 130.68 लाख आय का लक्ष्य रखा गया है। हर रूट पर प्रति बस अनुमानित लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही समय समय पर बसों की चेकिंग भी की जाएगी ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed