{"_id":"61fc161ae53b88214d0b00e8","slug":"orai-orai-news-knp6786181155","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल पर ट्रक खराब होने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पुल पर ट्रक खराब होने से लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार (उरई)। कुठौंद थाना क्षेत्र के यमुना पुल पर देर रात भूसा भरा ट्रक खराब होने से लंबा जाम लग गया। सुबह होने तक दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लगभग छह घंटे जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े व यात्री वाहन फंसे रहे। इसके चलते वाहनों पर सवार लोग काफी परेशान रहे। सुबह पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तब कही जाकर यातायात सामान्य हो पाया और जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
यमुना नदी पुल से औरैया जनपद की सीमा शुरू हो जाती है। बुधवार की रात दो बजे यमुना पुल पर भूसे से भरा ट्रक खराब हो गया। इस कारण वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जिसके चलते जिाम लग गया। जाम में रोडवेज की बसें, एंबुलेंस, ट्रक, लोडर सहित अन्य चार पहिया वाहन फंस गए। सुबह होने तक दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस के प्रयासों से गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे यातायात बहाल कराया। जाम में फंसे वाहन चालक व यात्री भोजन और पानी को भी परेशान रहे।
जाम में फंसे वाहन चालक गोविंद, विकास, रिंकू, राहुल, दुर्गेश आदि ने बताया कि सनगढ़ से लेकर औरैया तक रोड खराब है। अगर कोई ट्रक खराब होता है तो अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। चालकों का कहना है कि सड़क को ठीक करा दिया जाए, तो जाम की समस्या से निजात मिलेगी।