{"_id":"61f81eca264a51171a20d33d","slug":"orai-orai-news-knp678159275","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। तीन कृषि कानूनों को किसानों के आंदोलन के दबाव में केंद्र सरकार ने वापस ले लिया, पर किसानों से किए वायदों पर सरकार ने अमल नहीं किया। भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। भाकियू ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को देश व्यापी विश्वासघात दिवस मनाया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
कोंच संवाद के अनुसार, भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर एकत्रित हुए किसानों ने केंद्र सरकार पर वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम राजेश सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। केंद्र सरकार अपने किसान विरोधी एजेंडे पर आगे बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में किसानों के पास एक बार फिर आंदोलन के विकल्प पर आगे बढ़ने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. केदारनाथ,पीडी निरंजन,श्यामसुंदर, रेवा सिंह, प्रमोद, कमलेश,भगवान सिंह,भगवानदास, रामप्रताप पटेल समेत तमाम किसान नेता व किसान मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह, रामकुमार, भगवानदास, चंद्रमोहन, देवेंद्र बिदुआ, सुनील दुबे समेत तमाम किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया और समस्याओं को निदान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहीं कालपी तहसील में तहसील अध्यक्ष राजू मलथुआ के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
माधौगढ़ संवाद के अनुसार, भाकियू के प्रांतीय आह्वान पर तहसील अध्यक्ष शिवबालक सिंह की अगुवाई में ठह से ज्यादा किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया हैं कि पीएम की घोषणा के बाद भी किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही हैं। इसलिए एक कमेटी का गठन किया जाए। ज्ञापन देने वालों में कढ़ोरेलाल पाल, शिवनाथ, चतुर सिंह, वीरसिंह, शंकर लाल, राघवेंद्र सिंह समेत कई किसान शामिल रहे।