फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai

कोरोना संक्रमित, संख्या 58 पहुंची

Sat, 15 Jan 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
orai
उरई/जालौन। छह माह बाद कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैलना शुरू हो गया है। शनिवार को जालौन कोतवाली में की गई कोरोना की जांच में तीन पुलिसकर्मी समेत कोरोना के 18 नये केस आए है। सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है। उधर, शनिवार को 1000 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को कोरोना के 18 नये केस आए है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11638 हो गई है। इसमें 11379 ठीक हो गए है। 201 की मौत भी हुई है। फिलहाल 58 एक्टिव केस है। शनिवार को 1252 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। लगातार बढ़ रहे केसों के चलते हड़कंप की स्थिति है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने, कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने और वैक्सीनेशन कराने पर जोर दे रहे है।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार, दूसरी लहर के बाद लगभग 6 माह पहले नगर में कोरोना नियंत्रित होने के साथ ही नगर भी कोरोना मुक्त हो गया था।
शनिवार को कोतवाली में तैनात एक सिपाही की तबीयत कुछ अस्वस्थ थी। वह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी कोरोना की जांच की गई। कोरोना जांच में उक्त सिपाही कोरोना पाॅंजीटिव मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि सिपाही के कोरोना पॉजीटिव होने के साथ ही उसके संपर्क में आए सिपाहियों के साथ ही कोतवाली में तैनात अन्य स्टॉफ की भी जांच की गई। जिसमें 2 सिपाही और कोरोना संक्रमित मिले। डॉक्टरों की टीम ने तीनों सिपाहियों को आइसोलेट किया है। इसके साथ कोतवाली परिसर को भी सैनिटाइज कराया गया। उधर, शनिवार को वैक्सीनेशन का अभियान चलाया गया। मौसम खराब होने के चलते इस बार वैक्सीनेशन कम हो पाया। फिर भी 15 से 17 वर्ष के 22 किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु और वैक्सीन की दूसरी डोज वाले 971 लोगों को वैक्सीनेटेड किया गया। इसके अलावा फ्रंअ लाइन के 9 वर्करों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed