फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

खराब सड़कों की दशा सुधारे पीडब्ल्यूडी

Thu, 30 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। जिले के दौरे पर आए नोडल अधिकारी धीरज साहू ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान खस्ताहाल सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश खत्म होते ही जिले की सभी खस्ताहाल सड़कों को ठीक किया जाए, लापरवाही पर जिम्मेदार अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन सड़कों का काम बजट के अभाव में रुका हो, उसका स्टीमेट तैयार कराया जाए। उन्होंने कोविड 19 को लेकर चलाए जा रहे अभियानों को भी सराहना की।
विज्ञापन

पिछले एक माह से अमर उजाला लगातार इस मुद्दे पर खबरें प्रकाशित कर रहा है। जिले में आए नोडल अफसर और परिवहन आयुक्त ने जिले में विकास की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरूआत जिले की खस्ताहाल सड़कों से की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़कों की स्थिति को लेकर सवाल जवाब किए। अधिशासी अभियंता अभिनेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से कई सड़कों का निर्माण कार्य रुका पड़ा है, जिस पर नोडल अधिकारी ने बारिश के बाद जिले की सभी सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोविड नियंत्रण के लिए जनपद में दो मोबाइल वैन और 10 टीमें बनाई गई हैं। जो डोर टू डोर सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। बताया कि 129 सैंपल कानपुर से आना है, कुल 4544 सैंपलिंग हुई थी। बताया कि जेल में भी कैदियों के इलाज का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रगति की समीक्षा की। अफसरों ने कहा कि 324 टीमें बनाई गई है, जो घर-घर जाकर जो मच्छरों से बचाव एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय से जागरुक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि 69 नलकूप शहर में व 89 नलकूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैं। इसमें 03 नलकूप खराब है, जिसे शीघ्र ठीक करा लिए जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की और जिम्मेदारों को सभी लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि पानी संकट भी नहीं रहना चाहिए। खाद्य वितरण की स्थिति की जानकारी की, जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री खाद्य एवं सुरक्षा योजना के अंतर्गत खाद्य वितरण किया जा रहा है। कहीं पर भी धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed