{"_id":"5ee11b788ebc3e42de778107","slug":"orai-news-orai-news-knp5648366193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर समेत 8 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर समेत 8 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जनपद में बुधवार की देर शाम आठ और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव में 6 कोंच के और एक एक संक्रमित कालपी व कदौरा का है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन इलाकों में रहने वाले संक्रमितों के मोहल्लों की ओर निकल पड़ी। सीएमओ अल्पना बरतरिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क की तलाश की जाएगी। इसके अलावा उनके घरों के आसपास सैनेटाइज भी कराया जाएगा। कोंच तहसील में पहले से ही गलियों को सील किया जा चुका है। अन्य इलाकों में सख्ती बढ़ाई जाएगी। जनपद में इस वक्त कुल संक्रमितों की संख्या 80 पहुंच गई है। इनमें 35 एक्टिव, 41 ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
बीते दिनों कोंच के भगत सिंह मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति की झांसी में मौत हो गई थी। जिस पर उसके संपर्क के लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन चार में मृतक की पत्नी, मां, बहन व एक अन्य करीबी रिश्तेदार शामिल हैं। इसी तरह जय प्रकाश नगर से भी पूर्व में संक्रमित पाए गए युवक के संपर्क के दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस तरह बुधवार को कोंच में एक साथ 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा मंगलवार को कालपी की मिर्जा मंडी में बीते दिनों व्यापारी पिता पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हीं व्यापारी की बेटी भी पॉजिटिव आई है। जबकि कदौरा के सिद्धार्थ नगर मोहल्ला निवासी युवक जो कि दिल्ली में पेंटिंग का काम करता था और उसकी सैंपलिंग 4 जून को हुई थी, उसकी भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस तरह बुधवार को जिले में आठ और कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 80 पहुंच गई है। जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। बुधवार को भी 112 लोगों की सैंपलिंग की गई है।