फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai: Dead body of missing woman found burnt outside village, brother-in-law accused of murder, police engaged in investigation

उरई: लापता महिला का गांव के बाहर जला हुआ मिला शव, जेठ पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Oct 2021 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Oct 2021 02:06 PM IST
सार

उरई में एक जेठ ने अपने छोटे भाई की विधवा बहू की परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को जंगल में ले जाकर के जला दिया।

विज्ञापन
Orai: Dead body of missing woman found burnt outside village, brother-in-law accused of murder, police engaged in investigation
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर शनिवार की देर रात लापता महिला का जला हुआ शव मिला। जिसमें हड्डियां तक नजर आ रही थी। सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। इंस्पेक्टर नागेंद्र पाठक का कहना है कि महिला के मायकेवाले उसके जेठ समेत तीन लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन


वहीं एसपी रवि कुमार का कहना है कि मायके वाले जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रगेदा गांव निवासी विधवा महिला वंदना (30) बीते 17 अक्तूबर से लापता था। वंदना के पति की मौत कुछ साल पहले आत्महत्या करने से हुई थी।
विज्ञापन


उसके नौ साल का एक पुत्र है। वंदना के ससुरालियों में थाने में गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। शनिवार की देर शाम वंदना के मायके वाले मध्यप्रदेश से उसके पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंचे और वंदना की हत्या का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाया। वंदना के भाई का आरोप है कि जेठ जाहर सिंह व दो अन्य जेठों ने मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना है कि वंदना के बेटे ने ही मां की हत्या की जानकारी ननिहाल में दी है। इसके बाद ही मायके वाले उरई आए थे। फिलहाल जाहर सिंह फरार है। एसपी के मुताबिक मायके वाले जाहर समेत दो अन्य भी आरोप लगा रहे है। देर रात तक तहरीर लेकर अपहरण, हत्या और शव का छिपाने का मामला दर्ज किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed