फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai: Booth ambassadors and nodal officers will be posted at 1613 booths

उरई: 1613 बूथों पर तैनात होंगे बूथ एंबेस्डर और नोडल अधिकारी

Thu, 03 Feb 2022 06:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 06:31 PM IST
सार

डीआईओएस भगवत पटेल बताते हैं कि इस बार शत प्रतिशत मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जागरुकता रैली, वोट यात्रा, वोट चौपाल जैसे आयोजन किए जा रहे है। इसके लिए मतदान की पाती, घर घर जाती, मतदान का संदेश लाती जैसे पाती जिला प्रशासन की ओर से भिजवाई जा रही है। 

विज्ञापन
Orai: Booth ambassadors and nodal officers will be posted at 1613 booths
चुनाव - फोटो : Bureau

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर मतदाता जागरुकता अभियान चला रहा है। अभियान को हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य है। जिसके तहत हर बूथ के लिए टीम बना दी गई है। जिले के 1 हजार 613 बूथों पर एक छात्र और एक छात्रा को बूथ एंबेस्डर बनाया गया है। इनके सहयोग और निगरानी के लिए शिक्षा विभाग से एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जो मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस भगवत पटेल बताते हैं कि इस बार शत प्रतिशत मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जागरुकता रैली, वोट यात्रा, वोट चौपाल जैसे आयोजन किए जा रहे है। इसके लिए मतदान की पाती, घर घर जाती, मतदान का संदेश लाती जैसे पाती जिला प्रशासन की ओर से भिजवाई जा रही है। मैं हूं जागरूक मतदाता 20 फरवरी को अवश्य करुंगा मतदान जैसे स्लोगन के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता का अभियान 7 से 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें रोजाना शेड्यूल के अनुसार कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


बूथ एंबेस्डर को मिलेगी पट्टी व सीटी

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 3226 बूथ एंबेस्डर बनाए गए हैं। हर बूथ एंबेस्डर को एक बूथ एंबेस्डर की पट्टी, विसिल (सीटी) दी जाएगी। जो अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी। अच्छा काम करने बूथ एंबेस्डर को पुरस्कृत करने की भी योजना है। नोडल अधिकारी उनके काम की मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला एवं ब्लाक स्तर पर बनीं अनुश्रवण कमेटी

मतदाता जागरुकता संबंधी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर योजना एवं अनुश्रवण समिति का गठन किया गया। इसमें डीआईओएस को नोडल, बीएसए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को रखा गया है। जबकि ब्लाक स्तर पर भी शिक्षक, स्काउट शिक्षक और समाजसेवियों को रखा गया है।


बुंदेली नारे वाले 81 हजार स्टीकर बनेंगे

डीआईओएस ने बताया कि बुंदेली गीतों के माध्यम से जागरूकता नारों के स्टीकर छपवाए जा रहे हैं। कुल 81 हजार स्टीकर छपवाए जाएंगे। अलग-अलग नारों के दस-दस हजार स्टीकर होंगे। हर गांव में 150 स्टीकर भिजवाए जाएंगे। जो घर घर चिपकाएंगे जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी बूथ एंबेस्डर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed