{"_id":"6b0b250837857cac78081cf0","slug":"operation-of-trains-via-diverted-routes-has-increased-difficulties-orai-news-c-224-1-ori1005-153148-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बदले रूट से ट्रेनों के संचालन ने बढ़ाईं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बदले रूट से ट्रेनों के संचालन ने बढ़ाईं मुश्किलें
Sun, 29 Nov 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
उरई। झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैक मरम्मत के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड की कई ट्रेनों का संचालन बदले हुए मार्ग से किया जा रहा है।
वहीं, कई ट्रेनें निर्धारित समय से देर से चल रही हैं। इससे इस रेलखंड से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
शनिवार को ग्वालियर-बरौनी और बरौनी-ग्वालियर मेल अपने निर्धारित मार्ग से उरई होकर नहीं गुजरीं। इन ट्रेनों को ग्वालियर से भिंड, इटावा होते हुए कानपुर के रास्ते संचालित किया गया।
वहीं, चर्लापल्ली से गोरखपुर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (22075) भी झांसी-कानपुर रेलखंड से न चलकर इटारसी से जबलपुर होते हुए कानपुर सेंट्रल के रास्ते गोरखपुर जाएगी। छपरा मेल के परिवर्तित मार्ग से संचालन के कारण कई यात्रियों को अपने रिजर्वेशन तक रद्द कराने पड़े।
विज्ञापन
वहीं, रूट बदलने से सबसे अधिक असर उन यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें उरई से कानपुर के रास्ते लखनऊ और गोरखपुर जाना होता है। वहीं, जिले से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए छपरा मेल से ग्वालियर जाते हैं। ट्रेनों की संख्या कम होने से सुबह झांसी और कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। हालात यह हैं कि यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
-- -
100 यात्रियों के रिजर्वेशन, अब 50 हजार में करनी पड़ेगी बस
ट्रेनों के बदले मार्ग से संचालन का असर यात्रियों की पूर्व निर्धारित यात्राओं पर भी पड़ रहा है। ब्रह्माकुमारी आश्रम की सरिता दीदी ने बताया कि उन्होंने उरई से ग्वालियर जाने के लिए 100 लोगों का रिजर्वेशन कराया था।
वापसी के लिए दो दिसंबर को ग्वालियर से उरई तक भी 100 लोगों का रिजर्वेशन कराया था। उनका कहना है कि रिजर्वेशन कराते समय रेलवे की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई कि बरौनी-ग्वालियर और ग्वालियर-बरौनी मेल उरई होकर नहीं चलेगी।
अब माउंट आबू से लौटने पर ग्वालियर से उरई तक आने के लिए सड़क मार्ग से बस की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिस पर 50 हजार रुपये से अधिक खर्च आएगा। उन्होंने रेलवे की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले से सूचना मिल जाती तो यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाई जा सकती थी।
-- -
सांसद ने कोच बढ़ाने के लिए लिखा पत्र
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार ने डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार को पत्र लिखकर झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और मेमो पैसेंजर में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की है। झांसी में ट्रैक मरम्मत का काम पूरा होने तक अतिरिक्त कोच लगाने से यात्रियों को राहत मिल सकती है। डीआरएम ने सांसद के पत्र को उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मुख्यालय भेज दिया है।
-- -
वर्जन
ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा होने पर यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे