{"_id":"68ebf84c7c0da9a68c03a685","slug":"only-son-dies-in-accident-mother-and-aunt-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-135724-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हादसे में इकलौते पुत्र की मौत, मां और मौसी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हादसे में इकलौते पुत्र की मौत, मां और मौसी घायल
विज्ञापन
सिरसाकलार। कानपुर देहात में सड़क हादसे में सिरसाकलार निवासी युवक की मौत हो गई जबकि मां व मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। देर शाम जब युवक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। युवक घर का इकलौता था। उसकी शादी पांच माह पहले ही हुई थी।
सिरसा कलार निवासी पंकज यादव (25) रविवार सुबह अपनी मां कुंती देवी (55) व कुठौंद थाना के धर्मपुर निवासी मौसी उर्मिला देवी (45) के साथ बाइक के अमराहट थाना क्षेत्र के बैजामऊ बांगर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। कानपुर-इटावा हाईवे पर प्रीतमपुर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे सभी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पंकज की मौत हो गई जबकि मां कुंती देवी को हैलट रेफर कर दिया गया। चचेरे भाई अनुराग यादव ने बताया कि चचेरे भाई पंकज, दो बहन सीमा व रीमा के बीच इकलौते थे। वह खेती किसानी में पिता का सहयोग करते थे। पांच माह पहले 10 मई को उनकी शादी भोगनीपुर थाना क्षेत्र के सिंगरसीपुर निवासी संगीता के साथ हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पंकज अच्छा क्रिकेटर था।